फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह अक्तूबर से शुरू होगा रामलीला महोत्सव

विज्ञापन
श्रीराम लीला कमेटी मुजरिया की श्रीरामलीला महोत्सव को लेकर बैठक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। श्रीरामलीला कमेटी अलीगंज मुजरिया की एक आवश्यक बैठक कृषि इंटर कॉलेज में हुई। इसमें श्री रामलीला महोत्सव और मेला छह अक्तूबर में कराने का निर्णय लिया गया। कमेटी के अध्यक्ष हकीम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सत्यपाल सिंह और विजयपाल सिंह सोलंकी को आयोजक चुना गया। मेला छह से 17 अक्तूबर तक कृषि इंटर कॉलेज मुजरिया के मैदान में होगा। बैठक के अंत में कमेटी के दिवंगत सदस्यों रघु सिंह तोमर, प्रेमपाल सिंह, अनुज तिवारी, कल्याण सिंह को मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर दीपक सोलंकी, योगेंद्र यादव, सोनपाल सिंह, जबर सिंह, शिवकुमार शर्मा, ओमप्रकाश पाल, आर्येंद्र सिंह, भुवनेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें