मेडल के साथ व्यायाम शिक्षक रामदास यादव।स्रोत-स्वयं
बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग में जिला व्यायाम शिक्षक के पद पर तैनात रामदास यादव ने सिंगापुर में मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांच किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। इसमें कई अन्य देशों के खिलड़ियों ने भी प्रतिभाग किया। रामदास यादव इसी साल फरवरी में हैदराबाद में आयोजित चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने इस सफलता का उन्होंने अपने गुरु और अपने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को श्रेय दिया है। संवाद