फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आग्रह पर वन से नहीं लौटे राम, खड़ाऊ लेकर लौटे भरत

विज्ञापन
बिल्सी में राम-भरत मिलाप की लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला छह स्थित रामलीला मैदान पर चल रही रामलीला मंच पर शुक्रवार की वृंदावन से आए कलाकारों ने राम और भरत मिलाप का मंचन किया। राजा दशरथ का अंतिम संस्कार कर भरत अयोध्या वासियों सहित अपने बड़े भाई श्रीराम से मिलने चित्रकूट पहुंचे। वहां राम से मिलकर अयोध्या वापस लाने का निश्चय करते है। वह गुरुजनों, माताओं सहित चित्रकूट की ओर रवाना हो गए। भरत ने अपने बड़े भाई राम को राजा दशरथ की मृत्यु का समाचार सुनाया। पिता की मृत्यु का समाचार सुनकर राम दुखी हो गए और उनकी आंखों से आंशुओं की धारा बहने लगी। भरत ने राम से अयोध्या लौटने के लिए आग्रह किया लेकिन इस निवेदन को राम ने खारिज कर दिया। भरत से राम ने कहा तुम अयोध्या को वापस लौट जाओ मुझे पिताजी की आज्ञा का पालन करने दो। इस दौरान प्रबंधक विनोद पालावील, उमेश चंद्र गुप्ता, अजीत सिंह गूर्जर, संजीव वार्ष्णेय, विवेक राठी, जितेंद्र कुमार वार्ष्णेय, शेखर सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें