फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर मनाया गया राम उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मढ़ई चौक के निकट चाहमीर मोहल्ले में स्थित लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर राम उत्सव धूमधाम से मनाया गया। अयोध्या में श्री राम विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भगवान श्रीराम को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी धनीराम शर्मा ने मंदिर में विराजित मूर्तियों को नवीन वस्त्र आभूषण पहना कर भव्य दिव्य शृंगार किया। दोपहर में राम धुन का जाप किया गया। इसके बाद प्रभु श्रीराम की आरती उतार कर श्रद्धा प्रकट की। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया ।
तुषार रस्तोगी एवं प्रिंसी रस्तोगी ने प्रभु श्री राम के लिए नवीन वस्त्र आभूषण एवं 56 भोग की व्यवस्था की। इस मौके पर सुनील रस्तोगी, रितेश रस्तोगी, कशिश रस्तोगी, रॉबिन रस्तोगी, प्रियांशु मिश्रा, राजकुमार सिंह सेंगर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें