भाजपा नेता ने कहा कि दरोगा मनोज मिश्रा की हत्या गुंडा और पुलिस गठजोड़ का नतीजा है। कानून व्यवस्था के नाम पर उन्होंने अखिलेश सरकार की जमकर बधिया उधेड़ी। वह आज मृतक दरोगा के पैतृक गांव शाहजहांपुर के फरीदपुर जाएंगे। मंदिर मुद्दे डॉ. वाजपेयी का कहना है कि यह आस्था का विषय है। हाईकोर्ट का फैसला मंदिर के पक्ष में है। इस लिए कोई ताकत नहीं जो मंदिर बनने से रोके। इस मुद्दे पर आम सहमति होना मुश्किल है। वाजपेयी रविवार की रात भाजपा संगठन चुनाव संबंधी बैठक के सिलसिले में यहां पहुंचे। पार्टी की कोशिश है कि बिना चुनाव के यदि नई कार्यकारिणी गठित हो तो बेहतर है।