फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राम भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली श्रीराम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्सव का माहौल है। इसी के चलते शुक्रवार को श्री रामनगर वासियों ने राम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा से पहले मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा में स्थापित किए गए। रामभक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत फूलों से किया। साथ ही प्रसाद वितरित किया। संवाद
विज्ञापन


मूर्ति स्थापना से पहले नगर में निकाली कलश यात्रा
दातागंज। नखासा स्थित प्राचीन ब्रह्मदेव मंदिर में मूर्ति स्थापित होनी है। यह मूर्ति स्थापना 22 जनवरी को स्थापित होना तय किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर में कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई पुनः मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान शिवम कश्यप, दिनेश गुप्ता और सतीश सक्सेना मौजूद रहे। संवाद

गर्म कपड़े लपेटकर गुजरते लोग-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें