फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उझानी में धूमधाम से निकली रामबरात, झांकियों पर बरसे फूल

Wed, 09 Oct 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उझानी में निकली गई राम बरात में शामिल राम लक्ष्मण की झांकी। संवाद
विज्ञापन
उझानी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। कमेटी के पदाधिकारियों समेत रामभक्तों ने झांकियों पर फूल बरसाए।
विज्ञापन

राम बरात अहीरटोला मोहल्ला के खेड़ापति इलाके से शुरू हुई। श्री कामधेनु गोशाला कमेटी के रथ पर सजी राम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बरात किलाखेड़ा मोहल्ले से कछला रोड बाजार होकर घंटाघर चौराहे और स्टेशन रोड पर पहुंची। सौ से अधिक झांकियों के अलावा कुछ कंपनियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी धूम रही। हाथरस, बहजोई और उझानी के अलावा स्कूली बच्चों के बैंड ने राम भजनों की धुन निकाली गई। काली अखाड़े के कलाकारों ने करतब दिखाए। हास्य कलाकारों ने बरातियों को गुदगुदाने का काम किया।
विज्ञापन

देर शाम रामलीला मैदान पहुंचने से पहले रामबरात का केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पूजन कर उद्घाटन किया। उन्होंने रामभक्तों को धार्मिक कार्यक्रमों को महत्व समझाया। कई स्थानों पर आतिशबाजी की गई। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने भी पूजन के बाद कलाकारों का हौसला बढ़ाया। रामबरात की व्यवस्थाओं में मेला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, रतन जिंदल, राजकुमार बंसल, अखिल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अभिषेक वार्ष्णेय, अंकुर वार्ष्णेय का सहयोग रहा।

उझानी में निकली गई राम बरात में शामिल राम लक्ष्मण की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें