फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बीमारी से हुई थी पोशाकी की मौत, शरीर में फैल गया था इंफेक्शन

Sun, 16 Jun 2024 04:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम जाटी निवासी पोशाकी की बीमारी की वजह से मौत हुई थी। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पोशाकी के शरीर में इंफेक्शन फैल गया था। शायद वह काफी समय से बीमार था जबकि परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर राजेश सिंह का कहना है कि इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ग्राम जाटी निवासी नेत्रपाल का कहना है कि उनका 20 वर्षीय बेटा पोशाकी और उससे छोटा सुमित पालेज की रखवाली कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे आरोपी धर्मेंद्र और दिनेश ने दोनों बेटों पर हमला कर दिया था, जिसमें पोशाकी गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार वाले उसे तड़के जिला अस्पताल लेकर आए थे, जहां से उसे निजी अस्पताल ले गए। सुबह करीब 10 बजे वह थाने पहुंचे। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां भेज दिया गया। शुक्रवार दोपहर बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। दोपहर के समय पुलिस ने धर्मेंद्र और दिनेश के खिलाफ मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
शनिवार दोपहर पोशाकी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत बीमारी से बताई गई है। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पोशाकी की मौत की वजह बीमारी आई है। उसके शरीर पर इंफेक्शन फैल गया था। उसके कई अंग खराब हो गए थे, जिससे उसकी मौत हो गई। इससे यह मामला गैरइरादतन हत्या में तरमीम नहीं होगा। इसमें केवल मारपीट के आरोप में ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें