फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहूर्त का पेच...कहीं रक्षाबंधन मन गया, कहीं आज मनेगा

विज्ञापन
भाइयों के लिए राखी खरीदती बहनें। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। इस बार भद्रा काल के कारण रक्षाबंधन मनाने की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है। कुछ विद्वान बृहस्पतिवार को तो कुछ शुक्रवार को त्योहार मनाना ठीक बता रहे हैं। ऐसे में लोगों ने अपने मुताबिक त्योहार मनाया। कुछ जगहों पर बृहस्पतिवार को ही त्योहार मनाया गया जबकि कई स्थानों पर शुक्रवार को इसे मनाया जाएगा। इस दौरान दुकानों पर राखी खरीदने वाली बहनों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाइयों पर राखी बांधी, साथ ही परमात्मा से उनकी सुख समृद्धि और लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने भी उनकी रक्षा का संकल्प लिया और अपनी बहनों को आकर्षक उपहार दिए। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में उत्साह दिखा। घरों में एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन बनाए गए। हालांकि अधिकतर स्थानों पर शुक्रवार को भी रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस दौरान शहर के बाजारों में राखी की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही।
बिल्सी। बहनों ने भाइयों का तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। बहनों को भाइयों के घर तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। नगर क्षेत्र में रक्षाबंधन आज मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें