फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राकेश मिश्रा को दोबारा से मिली जिला प्रभारी की कमान

Sun, 20 Sep 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जिला प्रभारी राकेश मिश्रा
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रह चुके शाहजहांपुर निवासी राकेश मिश्रा को बदायूं का जिला प्रभारी दूसरी बार बनाया गया है। प्रदेश नेतृत्व में इस बार भी आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भरोसा जताया है। शनिवार देर रात राकेश मिश्रा ने बताया कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि उन्हें बदायूं जिले का दूसरी बार जिला प्रभारी बनाया है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने बतौर जिला प्रभारी रहते हुए कार्य कराया था। उस समय सभी को एकजुट कर संगठन के काम को समन्वय से आगे बढ़ाया था। उन्होंने बताया कि वह संगठन के लिए हमेशा से कार्य करते रहे हैं। जिले की टीम के साथ आगामी चुनाव को लेकर जल्द बैठक करेंगे। वहीं, हाथरस निवासी डॉ. दिनेश कुमार को बदायूं से हटाकर बरेली का जिला प्रभारी बनाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें