फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांधी मैदान में बनाया गया रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

विज्ञापन
गांधी मैदान में बनाया गया रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। गांधी मैदान में पालिका प्रशासन ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया है। उम्मीद है कि इस बार बारिश में मैदान में पानी नहीं भरेगा।
विज्ञापन

शहर के बीचों-बीच में गांधी मैदान स्थित है। यहां साल में दो बार मेला लगता है। एक सर्दी में और दूसरा स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में। इसमें दूरदराज से व्यापारी दुकान और झूले लेकर आते हैं। बरसात के दिनों में गांधी मैदान समेत आसपास के इलाकों में जलभराव हो जाता है। इससे सभी को काफी परेशानी होती है।
पालिका प्रशासन ने इस बार यहां पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाया है। इससे गांधी मैदान समेत आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और बरसात के पानी का भी सद्उपयोग हो सकेगा। गांधी मैदान में यह सिस्टम पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर काफी समय से जलभराव की समस्या उत्पन्न होती आ रही थी। इसके स्थायी समाधान के लिए रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया गया है। बरसात के पानी इधर-उधर नालियों में न जाकर भूमि के अंदर ही चला जाएगा। - अरुण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें