फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बारिश ने डाली खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में बाधा, तीरंदाजी प्रतियोगिता आज

Fri, 13 Sep 2024 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उझानी में एथलेटिक चैंपियन​शिप के ट्रायल को पहुंचे ​खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
उझानी। लखनऊ में 15 सितंबर से शुरू होने वाली एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिले के खिलाड़ियों की ट्रायल प्रक्रिया बारिश की भेंट चढ़ गई। इसके लिए करीब 60 खिलाड़ी आ गए थे, लेकिन मैदान पर पानी भरा होने की वजह से ट्रायल नहीं हो पाया। अगले दिन भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो खिलाड़ियों का उनके पूर्व प्रदर्शन के आधार पर चयन होगा। वहीं, भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को होने वाली जनपदीय माध्यमिक विद्यालयों की तीरंदाजी प्रतियोगिता भी बारिश के चलते एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई। शुक्रवार को यह प्रतियोगिता अपने निर्धारित समय पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रायल में शामिल होने के लिए जिले भर से खिलाड़ियों के आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने बताया कि ट्रायल कराने के लिए जब वह कोच और कुछ खिलाड़ियों के साथ एमजीपी कॉलेज के मैदान पहुंचे तो पूरा परिसर बारिश के पानी से सराबोर दिखा।
इसके चलते खिलाड़ियों को कैंप कार्यालय पर रोकना पड़ा। ट्रायल के लिए करीब 60 खिलाड़ी आ चुके हैं। मैदान की स्थिति को लेकर उन्होंने संघ के सचिव परवेज गाजी और कोच रामदास यादव से भी वार्ता की। उन्हें बृहस्पतिवार को ट्रायल स्थगित करना पड़ा। एथलेटिक संघ के पदाधिकारियों समेत कोच का कहना है कि लखनऊ में चैंपियनशिप 15 सितंबर से शुरू होनी है। समय भी ज्यादा नहीं बचा है। फिर भी शुक्रवार को ट्रायल कराके खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी बारिश होती है तो खिलाड़ियों के पूर्व प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। राय शुमारी के बाद खिलाड़ी भी इस पर सहमत हैं। मौसम साफ होने की स्थिति में ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। इसके अलावा भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को होने वाली जनपदीय माध्यमिक विद्यालयों की तीरंदाजी प्रतियोगिता भी बारिश के चलते एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई। कॉलेज की प्रधानाचार्या सुजाता माथुर ने बताया कि बारिश की वजह से खिलाड़ी नहीं आए थे। प्रतियोगिता अब शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे से शुरू होगी। संबंधित स्कूल और कॉलेज के कोच को भी इस फैसले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें