फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: यात्री सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों लगाए जाएंगे। मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में चयनित किए जाने के बाद विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल, प्रवेश और निकास द्वार सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों के जरिए स्टेशन पर होने वाली गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाएगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने में भी आसानी होगी। यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता बताई जा रही है। योजना के तहत निगरानी कक्ष भी बनाया जा रहा है, जहां से सभी कैमरों की स्क्रीनिंग होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें