फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद रहेगी खुनक रेलवे क्रॉसिंग, 14 को दातागंज क्रॉसिंग पर होगा काम

सार

14 सितंबर को बदायूं-दातागंज रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत का काम होगा। इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से पास किया जाएगा।कासगंज-बरेली रेल रूट पर बदायूं खंड में आने वाले ज्यादातर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। रेल क्रॉसिंग संख्या 270 सी का भी वाहनों को पास करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले कासगंज-बरेली रेल रूट पर बदायूं-घटपुरी रेलवे स्टेशन के बीच खुनक रेलवे क्रॉसिंग वार्षिक मरम्मत के चलते मंगलवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक बंद रहेगी। 14 सितंबर को बदायूं-दातागंज रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत का काम होगा। इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से पास किया जाएगा।
विज्ञापन

कासगंज-बरेली रेल रूट पर बदायूं खंड में आने वाले ज्यादातर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। मंगलवार को रेलवे क्रॉसिंग संख्या 272 सी पर मरम्मत का काम होना है। इस दौरान खुनक रोड के वाहनों को दूसरे रास्तों से पास किया जाएगा। रेल क्रॉसिंग संख्या 270 सी का भी वाहनों को पास करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। बुधवार 14 सितंबर को बदायूं-दातागंज रोड का रेल क्रॉसिंग संख्या 275बी सुबह सात से शाम छह बजे तक बंद रहेगी। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ डीके केन ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को यह दोनों कॉसिंग पर काम होना है। इस दौरान यहां से ट्रेनों को कॉशन के साथ सीमित गति से पास किया जाएगा। समय पर काम शुरू कर समय से काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें