बदायूं। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ शनिवार को संभल जिले के बबराला कस्बे में छापा मारा। टीम ने गोयल मार्केट में स्थित गोयल एसोसिएट दुकान से अभिषेक गोयल नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 12206 रुपये के रेलवे के आठ टिकट, कंप्यूटर और 18750 नकद रुपये बरामद हुए हैं। आरपीएफ ने धारा 143 रेल अधिनियम के तहत उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार को उसे रेलवे कोर्ट बरेली में पेश किया जाएगा।