फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुरानी चुंगी के पास होटल पर छापा, पकड़े गए युवक-युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में पुरानी चुंगी के नजदीक पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एक और होटल पर छापा मारा। कई युवक-युवतियां भाग गए। मौके से एक प्रेमी युगल पकड़ा गया। पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई है। होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। हंगामा करीब एक घंटे चलता रहा।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के प्रांत अध्यक्ष नितिन कमठाना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात पुरानी चुंगी के नजदीक एक होटल पर छापा मारा। इस होटल पर एक साल पहले भी छापा मारा गया था। तब होटल से कई लड़के और लड़कियां पकड़े गए थे। होटल मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, लेकिन होटल मालिक को पकड़ा नहीं गया था।
अब उसने फिर से नाम बदलकर होटल शुरू कर दिया था। पुलिस उसके होटल से पकड़े गए जोड़े को कोतवाली ले गई। इंस्पेक्टर क्राइम संजय शुक्ला ने बताया कि युवक और युवती को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें