बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित साहूकारा कॉलोनी स्थित बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्म के 15 दिनों बाद का पर्व राधाष्टमी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर यहां सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। यहां सबसे पहले राधा रानी का शृंगार, 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इससे पहले राधा चालीसा का पाठ होगा। देर रात राधा रानी की महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर के महंत सुभाष चंद्र वाहेती ने दी। संवाद