फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब फरमान: आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वाले मंदिर में न चढ़ाएं प्रसाद, कमेटी ने लगाया बैनर

Sun, 02 Apr 2023 11:57 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के श्रीराधा मोहन मंदिर के बाहर एक बैनर लगाया गया है, जिसे लेकर पशु प्रेमियों में रोष है। 
विज्ञापन
मंदिर के बाहर लगा बैनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के एक मंदिर के बाहर कमेटी ने अजीब फरमान का बैनर लगाया दिया है। इसे लेकर मंदिर कमेटी चर्चाओं में आ गई है। वहीं पशु प्रेमियों ने इस पर आपत्ति जताई है। दरअसल, मंदिर कमेटी ने अपने फरमान में कहा है कि गली के कुत्ते मंदिर परिसर के सामने गंदगी करते हैं और बीमारी का कारण बनते हैं। 

विज्ञापन


आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वाले उन्हें अपने घर पर पालें और वहीं पर सरंक्षण दें। अगर ऐसा नहीं किया तो राधामोहन दरबार में कोई भी सेवा, मेवा, प्रसाद एवं दक्षिणा स्वीकार नहीं की जाएगी। न ही श्रीराधा मोहन मंदिर के पुजारी ऐसे परिवारों के किसी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इसे लेकर पशुप्रेमियों में रोष पनप रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें