फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर-घर जन्मीं राधा रानी, मंदिरों में भी उमड़ी भीड़

Thu, 12 Sep 2024 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
राधा अष्टमी पर सजा जोगीपुरा का दुर्गा मं​दिर। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। राधा अष्टमी पर घर-घर राधा रानी की पूजा अर्चना की गई। वहीं, शहर के मंदिरों में भी भीड़ उमड़ी। मंत्रोच्चार के बीच अलग-अलग समय पर मंदिरों में अभिषेक किया गया। जोगीपुरा स्थित दुर्गा मंदिर में आचार्यों के साथ सतीश जुनेजा, पूरन अनेजा, रमेश वत्रा, संजय शर्मा, गौरव जुनेजा, चिराग जुनेजा, गगन मेदीरत्ता, चिरंजीत जुनेजा आदि ने राधा रानी का अभिषेक किया। अभिषेक के लिए भक्त दूध, दही, घी, शक्कर, शहद लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

करीब दो घंटे चले अभिषेक में भक्तों ने राधा रानी का गुणगान किया। इसी क्रम में शहर के पंजाबी मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर में भी राधा रानी का पंचामृत से अभिषेक कर प्रसाद बांटा गया। अभिषेक के बाद राधा जी का भव्य श्रृंगार किया गया।
देर शाम तक राधा रानी के दर्शन को भक्त जुटते रहे। इस दौरान मंदिरों को रंगीन झालरों से सजाया गया था। राधाश्याम मंदिर में शाम को बरसाने से पधारी साध्वी राधा ने अपने प्रवचनों और भक्ति गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने राधा तत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राधा कृष्ण प्रेम के पर्याय हैं। उन्होंने कृष्ण नाम की महिमा से भक्तों को अवगत कराया। रात भर भजन कीर्तन से वातावरण गुंजायमान रहा। च
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें