फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कस्तूरबा विद्यालयों के लिए खरीदे गए रजाई-गद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शासन ने सर्दियों को ध्यान में रखते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयाें को धनराशि मुहैया कराई है। धनराशि मिलने के बाद विभाग ने रजाई, गद्दों, चादरों की खरीद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में छात्राओं को आवासीय शिक्षा दी जाती है। यहां पर छात्राओं के रहने और खाने की समुचित व्यवस्था है। शासन ने छात्राओं को ठंड से बचाने के लिए रजाई, गद्दा, चादर खरीदने के लिए धनराशि आवंटित की है। बालिका शिक्षा जिला समन्वयक प्रशांत गंगवार ने बताया कि जरूरत के अनुसार खरीदारी की जा रही है।
बता दें कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयाें में ठंड के मद्देनजर छात्राओं को गुनगुना पानी दिया जाता है। हालांकि अभी शीतकालीन अवकाश होने की वजह से छात्राएं घर गई हुई है। स्कूल अब 15 जनवरी को खुलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें