फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ततारपुर की पुष्पा यादव को नेट में मिली सफलता

विज्ञापन
पुष्पा यादव
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली के गांव ततारपुर निवासी पुष्पा यादव ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। उसने हिंदी साहित्य विषय में यह सफलता हासिल की है। पुष्पा के पिता लखपति सिंह यादव किसान हैं। पुष्पा का बड़ा भाई कृष्ण वीर सिंह, बाबा रामदास पीजी कॉलेज भोलापुर बरेली में समाजशास्त्र विषय के सहायक आचार्य हैं। छोटा भाई भानु प्रताप सिंह नेट जेआरएफ उत्तीर्ण कर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से पीएचडी कर चुके हैं। रजा पीजी कॉलेज रामपुर के समाजशास्त्र विभाग के सह आचार्य डॉ. आलोक गुप्ता ने उनको बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें