फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पंजाब, हरियाणा मार्का कट्टों में भरा बाजरा, किसानों से धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर की मंडी समिति में क्रय केंद्र पर खरीदे गए बाजरा को पंजाब और हरियाणा मार्का कट्टों में भरने को लेकर किसानों और ठेकेदार के बीच धक्का-मुक्की हो गई। किसान बाजरा को केंद्र पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए वारदाने में भरने के लिए कह रहे थे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नगला शर्की निवासी रामपाल और आराम सिंह अपना 85 क्विंटल बाजरा बेचने मंडी समिति के क्रय केंद्र पर पहुंचे थे। दोनों पंजीकृत किसान हैं। मंगलवार केंद्र प्रभारी ने बाजरा की तौल नहीं कराई। उन्हें सुबह तौल कराने के लिए कह दिया। इससे दोनों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे सो गए। बुधवार सुबह बाजरे की तौल होने का इंतजार कर रहे थे, तभी बाजरा लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रय केंद्र पर पहुंचीं।
ठेकेदार के इशारे पर ट्रैक्टर ट्रॉली में लदे हरियाणा और पंजाब मार्का कट्टों में भरे बाजरे की पलटी केंद्र के वारदाने में की जाने लगी। जब किसानों ने हरियाणा और पंजाब मार्का के कट्टे देखे तो उनका माथा ठनका। उन्होंने बाजरा की तौल कराने का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। केंद्र प्रभारी, ठेकेदार और उनके साथ मौजूद लोगों पर किसानों ने धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया है। किसान बिना तौल कराए अपना बाजरा लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें