कलक्ट्रेट पर स्वच्छता सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत झाडू लगाकर श्रमदान करते अधिकारी।स्रोत-सूचना व
बदायूं। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बुधवार को कलक्ट्रेट में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, डीएम मनोज कुमार सहित अन्य संबंधितों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं, 25 रिसोर्स रिकवरी सेंटर का भी लोकार्पण डिजिटल माध्यम से किया गया। सीडीओ ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी ने कलक्टेट परिसर में झाडू लगाकर आमजन को स्वच्छता का महत्व समझाया। सीएमओ प्रदीप वार्ष्णेय, डीडीओ श्वेतांक पांडेय, सीवीओ डॉ. निरंकार, एएमए गिरीश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद