फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के लिए लेखाधिकारी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

Fri, 22 Jan 2016 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
समायोजित शिक्षकों ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन, जल्द खातों में वेतन पहुंचाने की मांग
विज्ञापन


 द्वितीय बैच के समायोजित शिक्षक वेतन की मांग को लेकर कई बार बीएसए और लेखाधिकारी से पत्र दे चुके थे। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने समायोजित शिक्षकों से कहा था कि उन्होंने लेखाधिकारी को लिख दिया है। लेखाधिकारी द्वारा कई दिनों के बाद भी वेतन रिलीज नहीं करने पर बीते दिनों समायोजित शिक्षकों ने फिर पत्र देकर चेतावनी दी थी कि वह शुक्रवार से धरना शुरू कर देंगे। इसी क्रम में जिले भर से पहुंचे समायोजित शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए। इस बीच उन्होंने वित्त एवं लेखाधिकारी से वार्ता की और दोपहर बाद तीन बजे तक उनके खातों में वेतन पहुंच जाने की मांग की। तीन बजे के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सिटी मजिस्ट्रेट ने शाम पांच बजे तक वेतन उनके खातों में पहुंच जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, मंडलाध्यक्ष मृदुलेश यादव, सीमा यादव, गजेंद्र सिंह, सीमा भारती, अजयवीर सिंह, दिनेश चौधरी, अनेक पाल सिंह, फुरकान  अली, ओमेंद्र सिंह, बाबू सिंह, राजीव कुमार, बाबू खां, राजेश यादव, अवनीश कुमार, जंडौल सिंह, मुनेंद्र यादव, भूरे पहलवान, विनीत राठौर, चरन सिंह, विनोद राठौर, विनोद सक्सेना, साधना सिंह, नीलम गुप्ता, महेश यादव, बृजेश चौहान, संतोष, प्रतिभा चौहान, जरीना सैफी आदि मौजूद रहे। शाम तक समायोजित शिक्षकों के खातों में वेतन पहुंच जाएगा। अगर किसी कारणवश समायोजित शिक्षकों का वेतन रह जाता है तो उसका मंगलवार को वेतन खाते में पहुंच जाएगा। - महिमा चंद्र, लेखाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें