फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउडस्पीकर हटाने की बात पर गुस्साए लोग, जाम लगाया

Sat, 19 Aug 2017 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
Protest
विज्ञापन
मानकपुर गांव में जन्माष्टमी वाले दिन एक धर्मस्थल की पहले बिजली कटवा देने फिर लाउडस्पीकर को हटवाने की कहने पर लोगों में शनिवार सुबह उबाल आ गया। कई महिला और पुरुष यहां आकर विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों से मिले। उन्होंने हिंदूवादी संगठनों के नेताओं के साथ घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शन किया। जाम भी लगा दिया। हंगामे और प्रदर्शन की भनक लगते ही तहसीलदार और सीओ मौके पर पहुंचे और दो घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को शांत किया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकपुर में जन्माष्टमी वाले दिन देवी के मंदिर को सजाया गया था। सजावट के दौरान ही लोगों ने लाउडस्पीकर लगवा लिया। राजेंद्र और विनय शंकर ने बताया- उसी दिन देर रात समुदाय विशेष के एक व्यक्ति के कहने पर मंदिर की बिजली काट दी गई। यह बात अगले दिन सुबह उस वक्त पता लगी जब उसी व्यक्ति ने अपने परिचित को लाउडस्पीकर हटवाने की कहने के लिए मौके पर भेजा। शुक्रवार शाम को मंदिर से जुड़े लोगों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से भी की। शनिवार सुबह में ग्रामीणों को लगा कि लाउडस्पीकर हटवा दिया जाएगा तो उन्होंने हिंदूवादी संगठनों के नेताओं की शरण ली। इसके बाद ग्रामीण नारेबाजी करते हुए चौराहे पर जुटे युवकों ने जमकर हंगामा किया।   प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल उन्हें समझाने के लिए पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अफसरों को बुलाकर वार्ता कराने की जिद पकड़ ली। प्रभारी निरीक्षक ने तहसीलदार सदर आरपी चौधरी और सीओ एसके सिंह को बुला लिया। करीब दो घंटा तक चले प्रदर्शन और हंगामे के बाद अफसर प्रदर्शनकारियों को अपने साथ कोतवाली बुला कर ले गए। बाद में सहमति बनी कि लाउडस्पीकर लगा रहेगा। वार्ता के दौरान मुकेश पटेल, अरविंद शर्मा, अशोक तोमर, अनिल सोलंकी, डीके मथुरिया, मोहित प्रभाकर, नितिन तोमर, गौरव सिंह, हरनंदी, सरोज, ऊषा देवी, फूलवती, राजेंद्र, वीरेंद्र सिंह, रामेश्वर दयाल, ओमवीर, शरद माहेश्वरी, नरेश मौजूद थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें