फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आधार कार्ड में संशोधन के नाम पर वसूली के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अंबियापुर बीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। आधार कार्ड में संशोधन के नाम पर मनमाने ढंग से वसूली किए जाने से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को अंबियापुर स्थित खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही आधार संशोधन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर में बीएसएनएल उपकेंद्र के नीचे एवं अंबियापुर में खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर आधार संशोधन का कार्य काफी दिन से चल रहा है। आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए लोग सुबह से ही यहां लाइन लगाना शुरु कर देते हैं। शाम तक लोगों की भीड़ लगी रहती है। आधार कार्ड संशोधन के लिए एक निश्चित फीस तय है। आरोप है कि इन स्थानों पर लोगों से आधार कार्ड में संशोधन कराने के नाम पर मनमाने रुपये वसूले जा रहे हैं।
परेशान लोगों ने आज अपने बच्चों के साथ खंड शिक्षाधिकारी के कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि आधार कार्ड संशोधन के नाम पर पांच सौ रुपये तक वसूले जा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों ने आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जैसे इसकी सूचना तहसील प्रशासन को हुई तो यहां कुछ देर बाद नायब तहसीलदार मोहित कुमार सिंह पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया। इस मौके पर सुरजीत सिंह, मुनेश कुमार, विशाल बाबू, रवि कुमार, रोहित कुमार, लोकेश शर्मा, सोमदत्त, किशनपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें