गंदगी-जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते अंबियापुर के ग्रामीण
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर के ग्रामीण कई सालों से जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे है। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ती है। मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध में प्रदर्शन किया।
लोगों का कहना है कि लंबे समय से जलभराव के चलते यहां संक्रामक रोगों ने पैर पसारने शुरू कर दिए है। मामूली बारिश होने पर मुख्य सड़क से गांव में अंदर जाने के लिए तमाम दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम से इस समस्या का निदान कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान शेरसिंह, अमर चंद्र, मनीश कुमार, राजेश कुमार, ज्ञान सिंह, प्रेमपाल, मुकेश कुमार, हरप्रसाद, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद