फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गैंगस्टर के तीन आरोपियों की 23.39 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

Sat, 03 Aug 2024 05:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कुंवरगांव में गैगस्टर आरोपी की संपति जब्त करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
कुंवरगांव। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार शाम गैंगस्टर के तीन आरोपियों की 23.39 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। शुक्रवार शाम नायब तहसीलदार सदर निरंकार सिंह और एसओ रामेंद्र सिंह पुलिस के साथ बनगवां गांव पहुंचे। यहां उन्होंने गैंगस्टर के आरोपी त्रिवेणी पुत्र नेकराम और राममूर्ति पुत्र नेकराम की 18.45 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। उनके मकान पर ताला डालकर उसे सील कर दिया गया। इसके बाद पुलिस-प्रशासनिक टीम बनेई गांव पहुंची। यहां उन्होंने गैंगस्टर के आरोपी आमिल पुत्र नफीउद्दीन की 4,94,268 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। आमिल गोतस्करी के मामलों में नामजद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें