नगर पंचायत उसावां के बर्खास्त लिपिक रामवीर सिंह ने अब आयुक्त का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने गुरुवार को आयुक्त को आरोपों से संबंधित कागजात सौंपते हुए इस प्रकरण में अध्यक्ष द्वारा एकतरफा विद्वेषपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। रामवीर का कहना कि उनके लिए अध्यक्ष जो आरोप पत्र भेजा गया, वह आलमारी में बंद अभिलेखों के आधार पर है। अभिलेख निकालने के लिए ताले तोड़े गए, फिर बिना अभिलेख देखे आरोप पत्र कैसे तैयार कर लिया गया? जांच अधिकारी ने बगैर अभिलेख देखे कौन सी जांच की। लिपिक के अनुसार, अलमारी की चाबियां करीब सात माह पहले ही संबंधित लिपिक ब्रजपाल के माध्यम से अध्यक्ष के सुपुर्द कर दी गई थीं, ऐसे में दो फरवरी 2016 को आलमारी का ताला तुड़वाया जाना भी किसी साजिश की ओर इशारा करता है।