- नगर पालिका प्रशासन ने शुरू की तैयारी, सरकारी दुकानों का भी किया जाएगा कायाकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। पालिका प्रशासन शहर के प्राइवेट बस अड्डे को मॉडल बनाने जा रहा है। ऐसे में यहां यात्रियों के बैठने के लिए बेहतर इंतजाम किए जाएंगे जो सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा।
शहर का प्राइवेट बस स्टैंड काफी समय से बदहाल है। यहां सवारियों के बैठने के लिए भी सही इंतजाम नहीं है। यात्रीशेड में ठेले, खोमचे वाले खड़े रहते हैं, इस वजह से समस्या और ज्यादा बनी रहती है। इसके साथ ही पास में नगर पालिका की दुकानें भी हैं, जो जर्जर हो चुकी हैं, जिससे दुुकानदारों को हादसे का भय बना रहता है।
इस समस्या को देखते हुए पालिका प्रशासन ने बस स्टैंड के साथ ही दुकानों का जीर्णोद्धार कराए जाने की योजना तैयार की है। जल्द ही यहां बस स्टैंड को मॉडल के तौर पर विकसित किया जाएगा तो उसके आसपास मौजूद दुकानों की मरम्मत भी कराई जाएगी। यहीं नहीं खाली जमीन पर फुलवारी बनाई जाएगी, ताकि सर्दी के मौसम में यहां मुसाफिर धूप का आनंद ले सकें। ईओ डॉ. दीप कुमार ने बताया कि इस संबंध में पूरी तैयारी कर ली गई है।
शहर का प्राइवेट बस स्टैंड। संवाद