फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल से ज्यादा की सजा वाले कैदी दूसरी जेल में होंगे शिफ्ट

विज्ञापन
Prisoners sentenced to more than seven years will be shifted to another jail
विज्ञापन
बॉट्म....
विज्ञापन

फोटो---11
राहत - शासन ने शुरू की ओवरलोड जेल का भार कम करने की तैयारी
मेन...
सात साल से ज्यादा की सजा वाले कैदी दूसरी जेल में होंगे शिफ्ट
- जेल से शासन को भेजा गया सात साल से ऊपर सजा वाले 80 कैदियों का रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। लंबे समय से क्षमता से तीन गुना कैदियों और बंदियों का भार झेल रही जेल को कुछ राहत मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। शासन ने सात साल से ऊपर सजा वाले कैदियों का रिकॉर्ड मांगा था। यहां से करीब 80 कैदियों का रिकॉर्ड भेजा गया है। अब शासन का आदेश आते ही उन्हें दूसरी जेल में शिफ्ट कराया जाएगा।
बदायूं जेल में 529 कैदी/ बंदी रखने की क्षमता है, लेकिन यहां काफी लंबे समय से क्षमता से तीन गुना ज्यादा कैदी/ बंदी रहते आए हैं। जेल से जितने कैदियों को दूसरी जेल में ट्रांसफर किया जाता है, दो-चार दिन बाद उनकी संख्या फिर वहीं पहुंच जाती है। इस समय जेल में करीब 15 सौ कैदी/ बंदी हैं, जबकि करीब 15 बंदी अस्थायी जेल में हैं। यह संख्या लंबे समय से चली आ रही है। जेल की इस दशा को देखते हुए शासन ने सात साल से ऊपर की सजा वाले कैदियों को दूसरी जेल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पिछले माह शासन ने उनका रिकॉर्ड मांगा था। जिस पर जेल अधिकारियों ने कैदियों की छंटनी कराई। इसमें 60 पुरुष कैदी और 20 महिला कैदियों की संख्या निकलकर सामने आई थी। इन कैदियों का रिकॉर्ड शासन को भेजा गया है। अभी कैदियों को दूसरी जेल में शिफ्ट करने का आदेश नहीं आया है। आदेश आते ही उन्हें दूसरी जेल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पिछले माह दूसरी जेल में
शिफ्ट हुए थे 196 कैदी
जेल से लगातार सजायाफ्ता कैदियों को दूसरी जेल में शिफ्ट करने का सिलसिला चल रहा है। अब तक उन कैदियों को दूसरी जेल भेजा जाता था, जिन्हें उम्रकैद या 14 साल की सजा हो चुकी होती थी, लेकिन अब नियमों में परिवर्तन किया गया है। पिछले दो माह के दौरान एक बार 86, एक 38 और एक बार 72 कैदियों को ट्रांसफर किया जा चुका है।
विज्ञापन

शासन ने पिछले सप्ताह जेल में सात साल से अधिक सजा वाले कैदियों/बंदियों का रिकॉर्ड मांगा था। करीब 80 कैदियों का रिकॉर्ड भेजा गया है। अभी उन्हें दूसरी जेल में शिफ्ट करने का आदेश नहीं आया है। आदेश आने के बाद कैदियों को ट्रांसफर कराया जाएगा।
- डॉ. विनय कुमार, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें