फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिसौली इलाके में छह अपात्रों को दे दिया प्रधानमंत्री आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला स्तर से कराई गई जांच तो खुला मामला, अब हो सकती है कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। प्रधानमंत्री आवासों के फर्जीवाड़े की अब धीरे-धीरे पोल खुलना शुरू हो गई है। अब जिला स्तरीय जांच में बिसौली इलाके की दो ग्राम पंचायतों में छह अपात्रों को आवास देने का मामला सामने आया है। अब इस मामले में कार्रवाई हो सकती है।
बिसौली ब्लॉक क्षेत्र में 604 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। जब ग्राम पंचायत स्तर से लाभार्थियों की सूची बनाकर ब्लॉक मुख्यालय पर भेजी गई थी। तब ब्लॉक स्तर से उन लाभार्थियों की जांच कराई गई थी, लेकिन ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने केवल खानापूरी कर लाभार्थियों की सूची को जायज ठहराकर मामला आगे बढ़ा दिया। पिछले चार दिन से इन लाभार्थियों की जिला स्तर से जांच कराई जा रही थी। इस दौरान ग्राम पंचायत करनपुर और ग्राम पंचायत नसरौल में तीन-तीन अपात्रों के नाम सामने आए। यह अपात्र वो बताए जा रहे हैं, जिनके पास जमीन है, मकान है और भी कई सुविधाएं हैं। बावजूद इसके उन्हें प्रधानमंत्री आवास दे दिया गया है। ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की जांच में भी उनके नाम सामने नहीं आए या फिर जानबूझकर उनके नाम आगे बढ़ा दिए गए। इतना ही नहीं अभी और भी अपात्र सामने आ सकते हैं। बीडीओ मुनव्वर खान ने बताया कि जिला स्तर से कराई गई जांच में छह नाम बताए गए हैं। अभी इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन


नूरपुर पिनौनी में दो लोगों को दे दिया आवास
इस्लामनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नूरपुर पिनौनी में भी दो लोगों को प्रधानमंत्री आवास दे दिया गया है। उनमें एक व्यक्ति के पास काफी जमीन है, मकान है जबकि दूसरे के कई प्लॉट हैं। इनकी जांच तक नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


बिना सर्वे के दे दिए आवास
कुंवरगांव। सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी कई लोगों ने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव में बिना सर्वे कराए ही अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास दे दिया। जिन लोगों ने दस से बीस हजार रुपये दिए हैं। उन्हें ही आवास दिया गया है जबकि पात्र इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। इस दौरान नब्बू, सफरुद्दीन, आस मोहम्मद, रामपाल, राकेश, जगदीश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें