फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोड धंसने से गिरा प्रधानमंत्री आवास, सुरक्षित बचा परिवार

Fri, 13 Sep 2024 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कछला में बारिश से गिरा प्रधानमंत्री आवास। संवाद
विज्ञापन
कछला। कस्बे में तीन साल पहले बना प्रधानमंत्री आवास रोड धंसने की वजह से बृहस्पतिवार शाम पांच बजे अचानक भर-भराकर गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार में गुड्डो देवी पत्नी भीमसेन का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन वर्ष पूर्व आवास बना था। आवास बनने के बाद से ही परिवार उसमें निवास कर रहा था। नगर पंचायत की ओर से करीब छह माह पूर्व रोड का निर्माण कराया गया, जिसकी गुणवत्ता घटिया थी।
इसकी शिकायत पीड़ित ने नगर पंचायत में दो माह पूर्व की थी, लेकिन नगर पंचायत के किसी भी जिम्मेदार ने समस्या पर गौर नहीं किया। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के लगभग पीड़ित अपने परिवार सहित आवास में थे, अचानक मकान के चटकने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर पूरा परिवार डर गया और मकान से बाहर निकल आए। जिसके कुछ समय बाद ही पूरा आवास भर-भराकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें