फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज

Mon, 01 Feb 2016 07:32 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे सूत्रों के मुताबिक तीन मार्च को आने का एक मैसेज रेलवे के अधिकारियों के मोबाइल पर भेजा जा चुका है, लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। रेलवे स्टेशन पर बनाए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। लोहे का ढांचा तैयार होने के बाद अब लिंटर डालने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। एफओबी का निर्माण कार्य 15 फरवरी तक होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही रेलवे कॉलोनियों और उसके आसपास की सड़कों को भी बनवाया जा रहा है। वहीं शौचालय निर्माण और वीआईपी वेटिंग रूम का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही ओवरहेड टैंक और सर्कुलेटिंग एरिया में भी सुंदरीकरण का काम गति पर चल रहा है। इसकी तैयारियां युद्धस्तर पर जीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें