फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 केंद्रों पर आज होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में 15 व 16 अक्तूबर को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। जिलेभर में 7224 परीक्षार्थी इम्तिहान देंगे।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के गेट परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे में परीक्षार्थी समय का विशेष ध्यान रखें। ब्लूमिंगडेल स्कूल में 720, एनएमएसएन दास महाविद्यालय में 600, डीपॉल स्कूल में 504, राजाराम महिला इंटर कॉलेज में 456, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में 504, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में 504 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
वहीं, हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज में 408, नगर पालिका इंटर कॉलेज में 408, राजकीय महिला महाविद्यालय में 288, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज में 408, राजकीय महाविद्यालय में 408, मदर एथिना स्कूल में 600, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 504, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में 504 व कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला पूर्वी में 408 सहित 15 परीक्षा केंद्रों पर कुल 7224 परीक्षार्थी दोनों पालियों में परीक्षा देंगे। संवाद
विज्ञापन

परीक्षार्थी निशुल्क रुक सकेंगे शेल्टर होम में
शहर में रुकने वाले परीक्षार्थियों को निशुल्क ठहरने के लिए एडीएम प्रशासन ने नगर पालिका के शेल्टर होम का निरीक्षण किया। जिला नोडल अधिकारी/ एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह ने पालिका ईओ दीप कुमार, डूडा पीडी देवेश सिंह के साथ प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे बना शेल्टर होम का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि रोडवेज बस स्टैंड और यहां पर आने वाले परीक्षार्थियों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्हें किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। गर पालिका को निर्देशित यहां पर सफाई, प्रकाश का विशेष ध्यान रखा जाए।
आज शहर में लागू रहेगा रूट डायवर्जन
बदायूं। परीक्षा के चलते एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के आदेश पर शुक्रवार शाम जिले में रूट डायवर्जन किया गया है। कासगंज, सहसवान, कादरचौक और बिल्सी की ओर से शहर आने वाली प्राइवेट बसें बाईपास होकर खेड़ा नवादा, दातागंज तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा होते हुए स्टैंड पर पहुंचेंगीं, तो वहीं कासगंज, बरेली, चंदौसी, दातागंज, अलापुर और सहसवान आदि से आने वाली रोडवेज बसें पुलिस लाइन चौराहे से वन विभाग रोड होकर स्टैंड पहुंचेंगी। इधर, कासगंज, उझानी और दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें स्टैंड से आंबेडकर पार्क, कचहरी तिराहा होते हुए लालपुल की ओर से जाएंगीं। तो वहीं प्राइवेट बसों के लिए पुलिस चौराहा से कचहरी तिराहा होते हुए कासगंज, उझानी, बिल्सी और कादरचौक आदि की बसों के लिए रूट निर्धारित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें