फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीएचसी में हुई गर्भवती महिलाओं की जांच

विज्ञापन
बिल्सी सीएचसी पर लगे शिविर में महिलाओं का चेकअप करती टीम। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान 80 गर्भवती महिलाएं अस्पताल पहुंची। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चारु वार्ष्णेय ने बताया कि गर्भावस्था का समय एक बहुत नाजुक समय होता है। यह स्त्रियों के लिए उनकी जिंदगी का एक नया मोड़ होता है। ऐसी हालत में महिलाओं को देखभाल की सख्त जरूरत रहती है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पूरी नींद लेना चाहिए। समय-समय पर चेकअप भी कराते रहना चाहिए। इस मौके पर डाॅ. जयश्री शर्मा, शशिबाला, सुमन शर्मा आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें