फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गर्भवती को छह घंटे नहीं मिला इलाज, परिजनों का हंगामा

Sat, 14 Oct 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
महिला अस्पताल में हंगामा कर रहे परिजनों को समझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। उसहैत निवासी उजैस ने अपनी पत्नी सीमा को प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला डाॅक्टर ने ऑपरेशन की बात कहकर भर्ती कर लिया, लेकिन सुबह दस बजे तक गर्भवती सीमा तड़पती रही और उसे कोई डाॅक्टर देखने नहीं आए। इसको लेकर परिवार वालों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझाया। कुछ देर बाद परिजन प्रसूता को प्राइवेट अस्पताल में लेकर चले गए।
विज्ञापन


गर्भवती सीमा के पति उजैस ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में सरकार ने हर सुविधा दी है। उसके बाद भी ठीक प्रकार से इलाज नहीं मिल रहा है। पत्नी को रात में चार बजे अस्पताल लेकर आए। महिला डाॅक्टर ने पहला बच्चा बताकर ऑपरेशन की बात कही तो उन्होंने भर्ती करा दिया। महिला डाॅक्टर तो भर्ती करने के बाद चली गई, लेकिन वहां तैनात स्टाफ छह हजार रुपये की मांग की। उन्होंने कहा कि डाॅक्टर को आने दो जो बताएंगी वह जमा कर देंगे। कर्मचारी का कहना था कि रुपये जमा होते ही डाॅक्टर आ जाएंगी जब इस मामले को छह घंटे बीत गए तो परिजनों को धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। वह महिला डॉक्टर के आवास पर पहुंच गए। वहां डॉक्टर महिला मरीज का आवास पर उपचार करते मिलीं तो परिजनों ने उनकी वीडियो बनना शुरू कर दी। इस बात पर बखेड़ा हो गया। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया। कुछ देर बात परिजन प्रसूता को निजी अस्पताल में लेकर चले गए।

महिला अस्पताल बदायूं की सीएमएस डॉ इंन्दू कांत ने बताया कि महिला डाॅक्टर की डयूटी नहीं थी, परिवार वाले उनके आवास पर पहुंच गए यह गलत था। इसी बात को लेकर महिला डाॅक्टर व गर्भवती महिला के परिवार वालों में कहासुनी हो गई थी। परिवार वाले अस्पताल में हंगामा करने लगे जिस पर पुलिस आ गई और मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें