बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की नवनिर्वाचित पदाधिकारी।स्रोत-स्वयं
बदायूं। द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की महिला शाखा गठित की गई। इसके लिए आंबेडकर पार्क नेकपुर में बैठक हुई। सोसाइटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र भारती एवं मंडल अध्यक्ष तोताराम, प्रदेश के ऑडिटर कमलेश कुमार वह अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने गठन कराया। प्रीति बौद्ध को अध्यक्ष और मंजू गौतम को महासचिव बनाया गया। सूरजमुखी कोषाध्यक्ष बनीं।
सोसाइटी के जिला महामंत्री चिरंजी लाल एडवोकेट और अध्यक्ष ब्रह्मानंद बौद्ध ने बताया कि सुधारानी बौद्ध को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमारी, शिमला देवी, पुष्पा बौद्ध, शकुंतला बौद्ध, अनीता बौद्ध को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नेहा भारती, पुष्पा गौतम, सर्वेश कुमारी को संगठन मंत्री बनाया गया है। प्रीति रानी, शिखा अंबेडकर, भावना सिंह, सोमतारा, हेमंत कुमारी को प्रचार मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीरामती, सुमन प्रथम, सरिता अंबेडकर, सुमन द्वितीय को संरक्षक मंडल में रखा गया है। गठन के समय महावीर बौद्ध, लोकमन सिंह, रामचंद्र सिंह, रामवीर सिंह, मोनू गौतम, रामशरण पाल, दिग्विजय सिंह, अवधेश कुमार, गुरदयाल भारती आदि मौजूद रहे। संवाद