कुंवरगांव। नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ के कथावाचक आचार्य ओमपाल शास्त्री ने कहा कि पावन प्रज्ञा पुराण में लोकरंजन के साथ लोकमंगल की सर्व सुलभ साधन कथाएं हैं, जो व्यक्ति और समाज की व्यथा को हर लेतीं हैं। आचार्य ओमपाल शास्त्री ने कहा कि प्रज्ञा पुराण व्यक्ति, परिवार और समाज निर्माण और संस्कार व भारत निर्माण खंडों में रची गई है। परिव्राजक पुत्तू लाल शर्मा ने बताया गायत्री शक्तिपीठ पर सुबह महायज्ञ का आयोजन भी हो रहा है। जिसमे अधिक से अधिक भक्तों से पहुंचने का आग्रह किया गयया। इस दौरान शीतल गुप्ता, संजय गुप्ता, नरेंद्र सिंह, डाॅ. जुगेंद्र पाल सिंह, ओमपाल साहू, डब्बू गुप्ता, बेबी गुप्ता, कुमकुम शर्मा, मनोरमा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद