फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रधान के पिता को बनाया समिति अध्यक्ष, सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वित्तीय अनियमितता में जिस ग्राम प्रधान के अधिकार सीज हुए थे उसी ग्राम प्रधान के पिता को ग्राम पंचायत के संचालन के बनाई गई समिति का अध्यक्ष बनाने पर ग्राम पंचायत सचिव अवधेश कुमार फंस गए। उन्हें निलंबित किया गया है। सहायक विकास अधिकारी ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई, इसलिए उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। मामला ब्लॉक आसफपुर की ग्राम पंचायत सीकरी का है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ज्योति के वित्तीय अधिकार 13.33 लाख रुपये वित्तीय अनियमितता में सीज किए गए थे। ग्राम पंचायत के कार्यों का संचालन करने के लिए बनाई गई सदस्यों की समिति का अधयक्ष ग्राम प्रधान के पिता को बना दिया गया। जब अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी जांच कराई। जिसमें पता चला कि ग्राम पंचायत सचिव और सहायक विकास अधिकारी पंचायत आसफपुर की तरफ से यह गड़बड़ी की गई थी। ऐसे में डीडीओ श्वेतांक पांडेय ने पंचायत सचिव पद पर सेवारत, ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही सहायक विकास अधिकारी पंचायत को डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। वहीं रामकुंवर के स्थान पर कमलेश पत्नी अमर सिंह को अध्यक्ष नामित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें