फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातागंज में सुधरेगी बिजली व्यवस्था, पांच उपकेंद्रों को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। आपात बिजली कटौती, ओवरलोडिंग और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान दातागंज क्षेत्र के लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। क्षेत्र में पांच बिजली उपकेंद्रों की स्थापना को मंजूरी मिल गई है। पहले चरण में मौसमपुर और सैजनी में दो उपकेंद्रों का काम चालू होने की उम्मीद है। बाकी के लिए भी जमीन देखी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के चार खंड हैं। द्वितीय खंड के तहत आने वाले दातागंज क्षेत्र में कटौती, ओवरलोडिंग, लो वोल्टेज की सबसे ज्यादा समस्या है। दरअसल, यहां लंबे समय से नए उपकेंद्रों की स्थापना नहीं हुई है, साथ ही बिजली लाइनें भी जर्जर हो गई हैं। इन दिनों बिजली कटौती और लो वोल्टेज को लेकर सबसे ज्यादा प्रदर्शन और बिजली उपकेंद्रों का घेराव विद्युत वितरण खंड द्वितीय में ही हो रहा है। शनिवार को तो किसानों ने समाधान दिवस के दौरान तहसील परिसर में ही बिजली कटौती के विरोध में धरना शुरू कर दिया था। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं धरना, प्रदर्शन या बिजली उपकेंद्र का घेराव हो रहा है।
आने वाले दिनों में द्वितीय खंड में वोल्टेज की समस्या खत्म हो जाएगी। दरअसल, पावर कॉरपोरेशन से द्वितीय खंड में नौ बिजली उपकेंद्रों की स्थापना का प्रस्ताव दिया था। इनमें पांच को मंजूरी मिल गई है। हजरतपुर, डहरपुर, मौसमपुर, सुखारा और सैजनी में बिजली उपकेंद्र बनाए जाएंगे। पहले चरण में सैजनी और मौसमपुर में उपकेंद्रों का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। नए उपकेंद्र बनने के बाद यहां कई पुरानी जर्जर लाइनों को बदलने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

19 हजार नलकूप, पूरे द्वितीय खंड में ओवरलोडिंग
विद्युत वितरण खंड द्वितीय दातागंज में सभी बिजली उपकेंद्र ओवरलोडिंग का शिकार हैं। गौर करने की बात यह है कि दातागंज तहसील को जिले में धान बेल्ट के रूप में पहचाना जाता है। छोटी नदियां सूखने और जिले में कोई नहर न होने के कारण फसल की सिंचाई पूरी तरह से नलकूपों पर निर्भर है। द्वितीय खंड में 19 हजार नलकूप हैं। ऐसे में गर्मियों के सीजन में समस्या और भी विकराल हो जाती है। मजबूरन आम लोगों के साथ किसानों को भी कटौती, ट्रिपिंग ओवरलोडिंग और लो वोल्टेज के विरोध में धरना प्रदर्शन को मजबूर होना पड़ता है।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय दातागंज में नौ बिजली उपकेंद्र प्रस्तावित हैं। इनमें सैजनी और मौसमपुर में दो बिजली उपकेंद्रों का निर्माण जल्द शुरू जाएगा। द्वितीय खंड में 19 हजार से ज्यादा निजी नलकूप हैं। ऐसे में ज्यादातर उपकेंद्रों पर ओवरलोडिंग की समस्या रहती है। आम लोगों के साथ किसानों को भी समस्या न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। - आरएन वर्मा, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें