फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातागंज में 24 घंटे से ठप है बिजली, हर कोई हो गया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। मंगलवार की रात और बुधवार को पूरे दिन जब नगर में बिजली नहीं आई तो हर कोई दुखी हो गया। उपभोक्ताओं ने जब सप्लाई बंद होने की जानकारी को विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के मोबाइल पर फोन किया तो कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी। हालांकि उपकेंद्र के संविदा कर्मचारियों का कहना था कि मंगलवार की शाम को डहरपुर फीडर में फॉल्ट आ गया और बुधवार को मशीन में आग लग गई। मंगलवार की रात को बरसात हो गई थी। जब वर्षा शुरू हुई तो बिजली गायब हो गई। पूरी रात निकल गई, लेकिन बिजली नहीं आई। बुधवार को भी दिन भर सप्लाई नहीं आई। उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन ब्रजकिशोर, राजनीश ने बताया कि मंगलवार की शाम को डहरपुर फीडर में बड़ा फॉल्ट आ गया था, उसे सही करते समय वह बाल-बाल बच भी गए। बुधवार को उपकेंद्र की मशीन में आग लग गई। पूरी रात और दिन में बिजली नहीं आने से हर कोई परेशान हो गया। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी ठप हो गए थे। इधर क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि समस्या उन तक पहुंच गई है। इस समय वह बाहर हैं, आते ही इसको दूर कराएंगे। समस्या क्यों आती हैं इस बात की भी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें