सड़क में गड्ढे, ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव सोभनपुर में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर मुख्य सड़क का निर्माण कराने की मांग की।
प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि गांव की ओर किसी का ध्यान नहीं है। मुख्य मार्ग से जुड़ने के लिए अछूता पड़ा है। सोभनपुर गांव को जाने के रास्ते की लंबाई करीब चार किमी है। इसी मार्ग पर प्राथमिक और जूनियर विद्यालय है। बताया कि रास्ता कच्चा होने के साथ बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बताया कि बरसात के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहनों को निकलना भी दूभर हो जाता है। कई बार जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। प्रदर्शन करने वालों में राधेश्याम, नेकराम सिंह, मोहरपाल, पप्पू यादव, धर्मवीर, रजनेश, सत्यराम, सोनपाल, राजवीर आदि मौजूद रहे।