बदायूं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो डालने का मामला सामने आया है। इस पर भारतीय एकता परिवार के युवा जिलाध्यक्ष निष्कर्ष प्रताप सिंह ने एसएसपी को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
निष्कर्ष प्रताप सिंह का कहना है कि काफी लंबे समय से फेसबुक पर वन मेसेज नाम की आईडी बनाकर हिंदू देवी देवताओं के आपत्तिजनक फोटो डाले जा रहे हैं। सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है। धर्म के अनुयाइयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि एक आईपीएस नाम से आईडी बनाई गई है। उस पर भी लगातार आपत्तिजनक वीडियो और फोटो अपलोड किए जा रहे हैं। लगातार प्रशासन की छवि को भी धूमिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था के संयोजक सचिन सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक को भी पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद