पीएमजीएसवाई योजना के तहत तहसील क्षेत्र के गांव रिजौला से माधुरीनगला तक 4.85 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस सड़क के साथ रास्ते में आने वाले तालाब की रिटेनिंग वॉल भी बनाई जानी है। इसके लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने की शिकायत रिजौला के राजपाल सिंह ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता से की। इसकी जांच अवर अभियंता आनंदपाल ने की। जांच के दौरान पाया गया कि रिटेनिंग वाल में पीला ईंट का प्रयोग किया जा रहा है, जबकि करीब 400 मीटर बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क में घटिया क्वालिटी की इंटरलॉक का प्रयोग किया गया। इससे सड़क जल्द टूट रही है। मामले की रिपोर्ट अधिशासी अभियंता को दी गई है। इससे सड़क के गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण की उम्मीद बढ़ गई है।