फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण में न बुलाने पर पूनम की तीखी प्रतिक्रिया

Sat, 16 Jan 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ताधारी पार्टी पर लगाया ओछी मानसिकता का आरोप
विज्ञापन

 
जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा और सभी निर्वाचित सदस्यों को यूनियन क्लब प्रांगण में 14 दिसंबर को शपथ दिलाई गई थी। शपथ ग्रहण में पूनम यादव की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही थी। जबकि पांच साल पहले जब पूनम यादव ने शपथ ली थी तब मंच पर पूर्व अध्यक्ष चेतना सिंह यादव भी मौजूद थीं। पूनम यादव ने कहा है कि उनको शपथ ग्रहण का आमंत्रण ही नहीं दिया गया। यह सरकारी कार्यक्रम था। जिला पंचायत के एएमए की भी जिम्मेदारी बनती थी कि वह पुरानी पंरपराओं को निभाएं। पूनम ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के इशारे उनको शपथ ग्रहण में नहीं बुलाया गया। ओछी मानसिकता का उदाहरण लेकर सत्ताधारियों ने साफ कर दिया है कि जिला पंचायत के कामकाज में अब किस तरह से भेदभाव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें