फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों की भारत गौरव यात्रा का समापन

विज्ञापन
कांग्रेसियों की ओर से शहर में भारत गौरव यात्रा निकाली गई। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कांग्रेसियों ने भारत गौरव यात्रा गुरपुरी विनायक से जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में निकाली। मुख्य अतिथि उप्र कांग्रेस कमेटी महासचिव कुमुद गंगवार व विशिष्ट अतिथि उप्र युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमवीर यादव यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

यात्रा सिलहरी, दहेमी, भगवतीपुर, पटेल चौक होती हुई शहर पहुंची। यहां पर सर्वप्रथम कांग्रेसियों ने शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। उसके बाद यात्रा दातागंज तिराहे पर जाकर समाप्त हुई। समापन सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि यात्रा सभी विधानसभाओं में 15 किलोमीटर घूमी और सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेश राठौर, राम रतन पटेल, अंकित चौहान, सुनीता सिंह, रजनी सिंह, उपासना सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें