फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए छहों विधानसभा सीटों के प्रमुख प्रत्याशियों के बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले की छह विधानसभा सीटों पर प्रमुख प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा, सपा-महानदल गठबंधन, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने चुनाव में जीत के लिए ताकत लगा दी है। रापद भी कुछ सीट पर जोर आजमाइश कर रहा है।
विज्ञापन

बदायूं सदर
भाजपा- महेश चंद्र गुप्ता
मजबूती : मौजूदा विधायक, भाजपा का मजबूत संगठन और नगर विकास राज्यमंत्री के रूप में किया काम।
कमजोरी : शहर में पालिका स्तर की सफाई, निर्माण कार्य की खराब स्थिति, कुर्मी वोटों में बिखराव की आशंका।
-
सपा- हाजी रईस अहमद
मजबूती: सपा सुप्रीमो की सभा से बना माहौल, टिकट के दूसरे दावेदारों को साधने की कोशिश।
कमजोरी: बाहरी प्रत्याशी का ठप्पा, पूर्व शहर विधायक आबिद रजा के तीखे विरोध से नुकसान की आशंका।
-
बसपा- राजेश कुमार सिंह
मजबूती : सजातीय व बसपा का कैडर वोट, आबिद रजा फैक्टर से मुस्लिम वोटों की उम्मीद।
कमजोरी : व्यवसायी से राजनीति में आने का पहला अनुभव, बसपा के बड़े नेताओं की चुनाव से दूरी।
-
कांग्रेस- रजनी सिंह
मजबूती : क्षेत्र में इकलौती महिला प्रत्याशी, गांव-गांव तक जनसंपर्क कर पहुंच बनाना।
कमजोरी: कांग्रेस पार्टी स्तर पर चमक का अभाव, पार्टी में तत्काल आमद कर टिकट लेना।
-
शेखूपुर
भाजपा : धर्मेंद्र शाक्य
मजबूती : भाजपा का बूथ स्तर तक मजबूत संगठन। मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि और सरकार की कल्याणकारी योजनाएं।
कमजोरी : विधानसभा क्षेत्र के गंगा के तटवर्ती गांवों में विकास न होना, शिक्षा के लिहाज से पिछड़ापन।
-
सपा : हिमांशु यादव
मजबूती : युवा प्रत्याशी होने के साथ पार्टी संगठन की एकजुटता। गंगा के तटवर्ती गांवों के पिछडे़पन का मुद्दा।
कमजोरी : सपा के मुस्लिम वोट बैंक में बसपा प्रत्याशी मुस्लिम खां की सेंधमारी की आशंका। भाजपा की बूथ स्तर तक पकड़।
-
बसपा- मुस्लिम खां
मजबूती : बसपा का कैडर वोट बैंक और मुस्लिम मतदाताओं की खासी संख्या। आबिद रजा का समर्थन मिलना।
कमजोरी : भाजपा और सपा की मजबूत स्थिति, वोट बैंक में सेंधमारी का खतरा।
-
कांग्रेस : ममता प्रजापति
मजबूती: पिछड़ी जाति की महिला प्रत्याशी होना। भाजपा, सपा और बसपा से मतदाताओं की नाराजगी।
कमजोरी : कांग्रेस का कमजोर संगठन, मतदाताओं पर कमजोर पकड़ और चुनाव प्रचार से बड़े नेताओं की दूरी।
-
दातागंज
भाजपा : राजीव कुमार सिंह
मजबूती : भाजपा सरकार में कराए गए विकास कार्य। संगठन की मंडल से लेकर बूथ स्तर तक मजबूती।
कमजोरी : भितरघात का डर। टिकट कटने से नाराज नेताओं का चुनाव प्रचार से दूरी बनाए रखना।
-
सपा- अर्जुन प्रताप सिंह
मजबूती : युवा प्रत्याशी, मौर्य-शाक्य मतदाताओं की क्षेत्र में भाजपा से नाराजगी। सपा का कोर वोट बैंक।
कमजोरी : पार्टी के स्थानीय नेताओं की टिकट कटने से नाराजगी। भितरघात का खतरा।
-
बसपा : रचित गुप्ता
मजबूती: बसपा का कोर वोट बैंक, 2007 और 2012 में बसपा की बड़े अंतर से जीत। भाजपा और सपा में भितरघात।
कमजोरी : पार्टी के बड़े नेताओं का चुनाव प्रचार में न आना। 2017 के चुनाव में बसपा के वोट बैंक में बिखराव।
-
कांग्रेस : आतिफ खां
मजबूती : मुस्लिम मतदाताओं से उम्मीद, किसान नेता के रूप में लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहना।
कमजोरी : कांग्रेस के आधार वोट बैंक का खिसकना, बूथ स्तर तक पार्टी की कमजोरी से प्रचार में पिछड़ना।
-
बिसौली (सुरक्षित)
भाजपा : कुशाग्र सागर
मजबूती : पिछले विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत। युवा प्रत्याशी होना।
कमजोरी : विकास कार्यों का मुद्दा, ब्राह्मण और क्षत्रिय मतदाताओं में बिखराव का डर और पिता का विवादों से नाता।
-
सपा : आशुतोष मौर्य
मजबूती : किसानों और पिछड़ा वर्ग की भाजपा से नाराजगी, बसपा की कमजोर स्थिति और सपा की एकजुटता।
कमजोरी : भाजपा के मुकाबले सपा का प्रचार में पिछड़ना, विधायक रहते सपा सरकार में कम विकास कार्य।
-
बसपा : जयपाल सिंह
मजबूती : दलित मतदाताओं की खासी संख्या, ब्राह्मण और क्षत्रिय मतदाताओं में बिखराव से लाभ की उम्मीद।
कमजोरी : बसपा के किसी बड़े नेता का चुनाव प्रचार में शामिल न होना। भाजपा और सपा की मजबूत स्थिति।
-
कांग्रेस : प्रज्ञा यशोदा
मजबूती : भाजपा, सपा और बसपा से मतदाताओं की नाराजगी, लंबे समय तक सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहना।
कमजोरी : कांग्रेस का कमजोर संगठन और चुनाव प्रचार में किसी बड़े नेता की रैली न होना।
-
बिल्सी
भाजपा : हरीश शाक्य
मजबूती : भाजपा का मजबूत संगठन, छात्र नेता के तौर पर पहचान। मौर्य-शाक्य, क्षत्रिय और ब्राह्मण मतदाताओं की ज्यादा संख्या।
कमजोरी : सपा-महान दल गठबंधन से मौर्य-शाक्य मतदाताओं में बिखराव, बसपा से भी मौर्य प्रत्याशी।
-
चंद्रप्रकाश मौर्य- महान दल सपा गठबंधन
मजबूती: सपा का कोर वोट बैंक, मौर्य-शाक्य मतदाताओं में बिखराव की उम्मीद, निवर्तमान विधायक से नाराजगी।
कमजोरी : बाहरी प्रत्याशी होना। क्षेत्र में प्रत्याशी के रूप में मतदाताओं पर कमजोर पकड़, स्थानीय सपा इकाई से ही दूरी।
-
ममता शाक्य- बसपा
मजबूती- बसपा का कोर वोट बैंक, इकलौती महिला प्रत्याशी ओर जिपं सदस्य की पूर्व सदस्य के रूप में फायदा होना।
कमजोरी : बसपा के बड़े नेताओं की प्रचार से दूरी। बसपा सुप्रीमो के बिल्सी से विधायक बनने के बाद भी रोडवेज डिपो न बनना।
-
अंकित चौहान- कांग्रेस
मजबूती : युवा प्रत्याशी, विधानसभा क्षेत्र में पकड़ और क्षत्रिय प्रत्याशी होना। भाजपा के वोट बैंक में बिखराव की उम्मीद।
कमजोरी : कांग्रेस के किसी बड़े नेता की सभा न होना। कांग्रेस के पास ठोस वोट बैंक और कमजोर पार्टी संगठन।
-
सहसवान
डीके भारद्वाज- भाजपा
मजबूती : भाजपा के कई बड़े नेताओं की माहौल बनाने के लिए जनसभाएं, पार्टी संगठन की मजबूत स्थिति।
कमजोरी : सपा के पास मजबूत वोट बैंक होना। रापद प्रत्याशी के मैदान में आने से वोट बैंक का खिसकना।
-
ब्रजेश यादव- सपा
मजबूती : यादव-मुस्लिम मतदाताओं की बहुलता, लंबे समय से सीट पर सपा का कब्जा। पार्टी की मजबूत स्थिति।
कमजोरी : रापद के कारण यादव मतदाताओं में बिखराव की संभावना, बसपा से मुस्लिम प्रत्याशी।
-
हाजी मुर्सरत अली बिट्टन- बसपा
मजबूती : बसपा का कोर वोट बैंक और मुस्लिम प्रत्याशी होना। मुस्लिम बाहुल्य विधानसभा सीट का होना।
कमजोरी : उपलब्धियां गिनाने के नाम पर बसपा शासनकाल और प्रचार से पार्टी के बड़े नेताओं की दूरी।
-
राजवीर यादव- कांग्रेस
मजबूती : यादव वोट बैंक से उम्मीद, कांग्रेस का कैडर वोट और मतदाताओं की दूसरे दलों से नाराजगी।
कमजोरी : कांग्रेस के पास बूथ स्तर तक संगठन और असरदार नेताओं की कमी होना।
-
कुणाल सिंह यादव-राष्ट्रीय परिवर्तन दल
मजबूती : पिता डीपी यादव की पहचान का सहारा, यादव व भाजपा के सवर्ण वोट बैंक से उम्मीद।
कमजोरी : नया चेहरा। दूसरे दलों के पास मजबूत प्रत्याशी होना। रापद के पास संगठन का अभाव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें