फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रामनगरी में पुलिसकर्मी...यातायात रामभरोसे

विज्ञापन
पुरानी चुंगी से दातागंज तिराहे को जाने वाले रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर में इस समय यातायात व्यवस्था काफी अस्त-व्यस्त चल रही है। अधिकतर तिराहों-चौराहों पर जाम लग रहा है। ऑटो और ई-रिक्शा चालक मनमाने ढंग से जहां-तहां वाहन खड़े करके सवारियों को बैठा रहे हैं। दरअसल, जिले के आधे से ज्यादा यातायात पुलिस कर्मी दूसरे जिलों में हैं, जिससे यातायात पुलिस कर्मियों की संख्या यहां काफी कम रह गई है और यहां स्थिति खराब हो गई है।
विज्ञापन


जिले में कुल 55 यातायात पुलिस कर्मी तैनात हैं। उनमें छह सब इंस्पेक्टर, 23 हेड कांस्टेबल और 25 कांस्टेबल हैं। इस समय यातायात निरीक्षक का पद खाली चल रहा है। कुछ दिन पहले इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे लेकिन उनका कुंवरगांव थाने में अपराध निरीक्षक के तौर पर ट्रांसफर कर दिया गया।
तब से यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस मौके पर जिले से यातायात व्यवस्था में तैनात चार सब इंस्पेक्टर, 16 हेड कांस्टेबल और 13 कांस्टेबल वहां भेज दिए गए। इन 33 पुलिस कर्मियों में से पांच पुलिस कर्मियों को लखनऊ भेजा गया जबकि एक सिपाही कुछ समय से बीमार चल रहा है। ऐसे में इस समय जिले में 55 पुलिस कर्मियों में से केवल 21 ही रह गए हैं।
विज्ञापन

जिले की पूरी यातायात व्यवस्था दो सब इंस्पेक्टर, सात हेड कांस्टेबल और 12 कांस्टेबल संभाल रहे हैं जबकि व्यवस्था के अनुसार शहर में कई जगह हर समय पुलिस कर्मियों की जरूरत है। ऐसे में जगह-जगह जाम लगना आम हो गया है।




इन स्थानों पर बनाए अस्थायी वाहन स्टैंड

शहर में पुलिस कर्मियों की कमी के चलते टेंपो, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने जगह-जगह अस्थायी वाहन स्टैंड बना लिए हैं। जिला अस्पताल के सामने दोनों ओर दिनभर वाहन खड़े रहते हैं। कभी-कभी कचहरी जाने वाला रास्ता तक बंद हो जाता है। यहां वाहन खड़े करके सवारियां बैठाई जाती हैं। इसी तरह पुलिस लाइन चौराहा, कचहरी तिराहा जिला पंचायत गेट के नजदीक, इंदिरा चौक और पुरानी चुंगी के नजदीक अस्थायी स्टैंड बना लिए गए हैं।
-
इन जगहों की हालत भी खस्ता
आंबेडकर पार्क

जिला अस्पताल के सामने आंबेडकर पार्क के दोनों तरफ रोजाना वाहनों का जमावड़ा लगाता है। वन विभाग रोड पर तो अवैध स्टैंड बना लिया गया है। यहां पर एक नोएंट्री का बोर्ड भी लगा था लेकिन इन वाहनों के लगातार आने-जाने से वह बोर्ड भी लगभग टूट चुका है। अब सुबह से लेकर शाम तक केवल वाहन ही खड़े दिखाई देते हैं जबकि इससे पहले यहां हर समय यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं।

-
वाटर वर्क्स रोड

रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक वाटरवर्क्स रोड पर बनाया गया अस्थायी वाहन स्टैंड कभी खत्म ही नहीं हुआ। कभी अधिकारियों का मूड होता है तो यहां से सिर्फ वाहन ही नहीं हटवाए जाते बल्कि उनका चालान भी कर दिया जाता है लेकिन अब यहां से अस्थायी वाहन स्टैंड बना लिया गया है। यहां रोजाना वाहनों के खड़े होने से जाम लग जाता है। इसके बावजूद इस रोड को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा रहा।
-
कई यातायात पुलिस कर्मियों की दूसरे जिलों में ड्यूटी लगी है। इससे कुछ प्रभाव जरूर पड़ा है लेकिन ज्यादा दिक्कत नहीं आ रही। सब जगह व्यवस्था सही है। लगातार काम चल रहा है। जरूरत पड़ने पर थाने से पुलिस बुला ली जाती है।
- श्याम नारायन, सीओ यातायात

पुरानी चुंगी से दातागंज तिराहे को जाने वाले रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

पुरानी चुंगी से दातागंज तिराहे को जाने वाले रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें