फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पत्नी और बेटे की डीएनए जांच कराएगी पुलिस, भेजा सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दो जून को राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक खेत में पड़ा मिला कंकाल फारुख का था या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस उसकी पत्नी और उसके बेटे की डीएनए जांच करवा रही है। इसके लिए पत्नी और बेटे के सैंपल लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुरादाबाद भेजे गए हैं। वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि वास्तव में कंकाल फारुख का था या किसी और का था। उसके बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी मोहम्मद फारुख 19 मई से लापता है। उसके परिवार वालों का कहना है कि फारुख गल्ला खरीदने और बेचने का काम करता था। वह 19 मई को गल्ला का भुगतान कराने उझानी गया था। उसके बाद लौटकर नहीं आया। तब से परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे। दो जून को परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी कि फारुख का कंकाल राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक खेत में पड़ा मिला है। नजदीक में पड़ी मिली पैंट और चप्पल से उसकी पहचान हुई थी। इसकी सूचना पर मूसाझाग और उझानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उसके बाद पुलिस ने कंकाल का पोस्टमार्टम करा दिया था। उसकी एक हड्डी डीएनए जांच को भेज दी गई थी।
अभी पुलिस यह मानने को तैयार नहीं है कि वास्तव में कंकाल फारुख का था। इससे पुलिस ने उसकी पत्नी अफरोज और बेटे समर का सैंपल लेकर डीएनए जांच को भेजा है। उसकी जांच मुरादाबाद के विधि विज्ञान प्रयोगशाला में होगी। करीब एक माह बाद इसकी रिपोर्ट आएगी। उसके बाद स्पष्ट होगा कि कंकाल फारुख का था या नहीं। उसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटेगी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि डीएनए जांच के लिए दोनों के सैंपल भेज दिए गए हैं। अब केवल रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें